फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में होंगी राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स, ये खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

Sat, 17 Nov 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स बिलासपुर जिले के लुहणू मैदान में चार से छह जनवरी तक होंगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 30 वर्ष की आयु से अधिक से खिलाड़ी भाग लेंगे। तैराकी खेल के न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है।

विज्ञापन


शेष स्पर्धाओं में 30 वर्ष से अधिक के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। किसी कारणवश अपनी खेल छोड़ चुके 30 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को इन गेम्स में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए जल्द ही जिला स्तर पर खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को जिला की टीम की ओर से राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


ऐसे खिलाड़ी जो उचित मंच न मिलने के कारण खेलों से पिछड़ गए हैं, मास्टर्स गेम्स में प्रदर्शन कर जिला, राज्य एवं देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। एसोसिएशन में फिलहाल मास्टर्स गेम्स में 13 स्पर्धाओं को शामिल किया है, जिनमें

तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बुशू, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हॉकी, शूटिंग, वॉलीबाल, फुटबाल शामिल हैं। हमीरपुर मास्टर्स गेम्स के सह सचिव सुशील डोगरा का कहना है कि इच्छुक खिलाड़ी संघ से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें