फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता: 14 टीमों के 200 खिलाड़ी ले रहे भाग, सिरमौर ने मंडी को दी मात

Fri, 08 Sep 2023 05:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 शुभारंभ मैच पुरुष वर्ग में नालागढ़ और बघाट के बीच हुआ। इसमें बघाट ने 3-0 जीत दर्ज की। महिला वर्ग में पहले मैच में माजरा स्पोर्ट्स हॉस्टल ऑरेंज और स्टार टीम के बीच हुआ। 
विज्ञापन
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। सोलन हॉकी क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन कुल छह मुकाबले हुए। शुभारंभ मैच पुरुष वर्ग में नालागढ़ और बघाट के बीच हुआ। इसमें बघाट ने 3-0 जीत दर्ज की। महिला वर्ग में पहले मैच में माजरा स्पोर्ट्स हॉस्टल ऑरेंज और स्टार टीम के बीच हुआ। इसमें माजरा की टीम 6-1 विजयी रही। पुरुष वर्ग में सिरमौर और मंडी के बीच हुए मुकाबले में सिरमौर ने 5-0 से जीत दर्ज की। जबकि महिला वर्ग में अवनीग्रीन ने हमीरपुर को 4-2 से मात दी। एक अन्य मैच में माजरा ऑरेंज ने बघाट क्लब सोलन को 3-1 से हराया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया। प्रतियोगिता में मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन समेत अन्य जिलों से महिला और पुरुष वर्ग की 14 टीमों के 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 10 सितंबर को होगा। हॉकी क्लब के प्रधान एसपी जगोता ने बताया कि समापन समारोह में खेल मंत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर आयोजक सचिव पंकज गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, शीला कौशल, नरेंद्र, पूजा हांडा, कृष्णा वर्मा, कल्पना परमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें