फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक: शिमला में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने दिए 9.32 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र

Mon, 22 Aug 2022 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला में सोमवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 165वीं बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोमा संकर प्रसाद ने की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड बैठक में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 165वीं बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोमा संकर प्रसाद ने की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड बैठक में मुख्य अतिथि थे। ऋण उन्मुखी कार्यक्रम में भाग लेते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने लाभार्थियों को 9.32 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने सरकार की आम जन के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार की योजनाओं से देश में समग्र विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत हिमाचल में अभी तक 7,351 लोगों को 1,337 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष के लिए 3,000 ऋण खातों का लक्ष्य रखा गया है। पहली तिमाही के दौरान 611 ऋण प्रस्तावों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें 65 करोड़ की राशि वितरित की गई है। चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान प्रदेश में कार्यरत बैंकों ने 8,377 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विपरीत 10,123 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत कर 121 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल, संयोजक यूको बैंक एसएस नेगी, क्षेत्रीय निदेशक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरएस अमर, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड सुधांशु मिश्रा और प्रभारी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति जेसी नेगी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें