फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आगाज, 256 प्रतिभागी दिखा रहे प्रतिभा

Wed, 08 Nov 2023 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आगाज हुआ। दो दिवसीय उत्सव का शुभारंभ एडीसी निवेदिता नेगी ने किया। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 256 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो 10 अलग-अलग कलाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कला उत्सव का आगाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आगाज हुआ। दो दिवसीय उत्सव का शुभारंभ एडीसी निवेदिता नेगी ने किया। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 256 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो 10 अलग-अलग कलाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


उत्सव में पहले स्थान पर आने वालों को राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागी वोकल म्यूजिक क्लासिक, वोकल म्यूजिक ट्रेडिशनल फोक, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, डांस क्लासिकल, डांस फोक, टू डी विजुअल आर्ट्स, थ्री डी विजुअल आर्ट्स और ड्रामा सोलो एक्टिंग में हुनर दिखा रहे हैं।

एडीसी ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभागियों को अपने अंदर की छिपी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी की कार्यवाहक प्रधानाचार्य सरिता शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों में उत्सव को लेकर भारी उत्साह है। कुल्लू से आईं अर्पणा ठाकुर और हमीरपुर की अदविका ने अपनी प्रस्तुति के बाद जीत को लेकर विश्वास जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें