फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनाव के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों में तैनात किए प्रभारी

Wed, 24 Jan 2024 02:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस सेवादल ने संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन व चुनावी प्रबंधन के लिए प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन व चुनावी प्रबंधन के लिए प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।  प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव प्रशासन संदीप बत्रा ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए संतराम धीमान, मंडी  सुशील ठाकुर ,हमीरपुर  इंजीनियर एमएल कौंडल व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए राजेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

 
बत्रा ने बताया है कि इन संसदीय क्षेत्रों में नियुक्त प्रभारी आगामी लोकसभा चुनावों में संगठन की गतिविधियों व चुनावी प्रबंधन के संदर्भ में जिला व ब्लॉक प्रभारियों व कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों व प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर चुनावी गतिविधियों में सहयोग करेंगे। उनकी यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें