फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्य एथलेटिक्स स्पर्धा 13 जून से 450 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 और 14 जून को बिलासपुर में होगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 450 खिलाड़ी भाग लेंगे। एथलेटिक्स संघ के महासचिव सीपी मेहता ने बताया कि बिलासपुर के लुहणू स्थित सिंथेटिक ट्रैक में 13 और 14 जून को हिमाचल प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 एवं अंडर-20 आयु वर्गों के बालक एवं बालिका के साथ-साथ पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए लगभग 40 तकनीकी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खिलाड़ियों का पंजीकरण 12 जून को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता का मुकाबला 13 जून को सुबह 6 बजे आरंभ होगा। पूर्व खेल मंत्री रामलाल ठाकुर शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के आधार पर 13 से 16 सितंबर को होने वाली नॉर्थ जोन की एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें