मंत्री ने कहा कि राज्य में सिंचाई सुविधा बेहतर बनाने को सोलर सिंचाई सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। इससे बिजली की बचत के साथ किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर पानी मिलेगा। योजना का लाभ अगर किसान ग्रुप में लेते हैं तो उन्हें 100 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। 90 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान रहेगा।
जायका -2 होगा फिर से शुरू
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा और गुणवत्ता युक्त खेती के लिए प्रदेश में एक बार फिर जायका प्रोजेक्ट शुरू होगा। अब यह प्रोजेक्ट जायका-2 के नाम से चलेगा। इसके लिए 1100 करोड़ की राशि मंजूर हो चुकी है।