यूको आरसेटी ग्रामीण उद्यमिता के तहत मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण, पैकिंग से विपणन तक की ट्रेनिंग की जाएगी क्रॉसर
मशरूम, पापड़, बीज उत्पादन का प्रशिक्षण भी शामिल
18 से 50 साल तक की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। यूको आरसेटी शिमला की ओर से ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण हासिल कर लोग अपना घर के पास छोटा उद्योग खोल सकते हैं। यह प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा।
मशोबरा स्थित यूको बैंक के ट्रेनिंग ऑफिस में 18 दिसंबर से यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें लोगों को मुख्य रूप से मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें बीज उत्पादन, कंपोस्ट तैयार करना, मशरूम यूनिट प्रबंधन, पैकिंग एवं बाजार से जुड़ाव की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पापड़, अचार और मसाला पाउडर निर्माण का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें घरेलू एवं व्यावसायिक स्तर पर पापड़ बनाना, विभिन्न प्रकार के अचार तैयार करना, मसाला पाउडर तैयार करना, पैकिंग एवं ब्रांडिंग, छोटे स्तर पर उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया सहित अन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें केवल 18 से 50 आयु वर्ष के लोग ही भाग लेने के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा वहीं इसके अलावा 16 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक निःशुल्क सिलाई ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित होगा। इसके लिए अभ्यर्थी बीपीएल, मनरेगा, अनुसूचित जाति और स्वयं सहायता समूह में से किसी एक श्रेणी से संबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 70184-43399, 78077-85885 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।