फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला साहसिक शिविर: मनाली में जुटीं देशभर की 18 नामी युवतियां

Wed, 21 Sep 2022 12:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

शिविर में यह युवतियां साहसी बनने के गुर सीखेंगी। आंचल ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ कोठी में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित हो रहे साहसिक शिविर में कई गतिविधियां होंगी। यह शिविर 24 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
मनाली में जुटीं देशभर की नामी युवतियां। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलग-अलग क्षेत्र में देश का मान बढ़ाने वाली 18 युवतियां मनाली में जुट गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर की मेजबानी में महिला साहसिक शिविर का मंगलवार देर शाम कोठी में आगाज हो गया। शिविर में यह युवतियां साहसी बनने के गुर सीखेंगी। आंचल ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ कोठी में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित हो रहे साहसिक शिविर में कई गतिविधियां होंगी। यह शिविर 24 सितंबर तक चलेगा। आंचल ठाकुर ने बताया कि महिलाओं के लिए इस तरह का शिविर मनाली में पहली बार आयोजित हो रहा है।

विज्ञापन


बताया कि देशभर की महान हस्तियां शूटर अंशुल मोदगिल, क्रिकेटर सुषमा, अमिषा चौहान, ज्योतिका, यशवी, अश्विनी शिहारा, खुशबू भारद्वाज, महिमा दत्त, शिवनगी राणा, प्राची, अदिति ठाकुर, अमिता नेगी, ऋतु नेगी, तेंजिन, पूनम, पी गोस्वामी, प्रियंका चंदेल और एस पिंगले मनाली पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि 14 हजार फीट की ऊंचाई में लाहौल की योग शिक्षिका प्रियंका चंदेल द्वारा योग करवाया जाएगा। साथ ही पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, रेपकिंग, राफ्टिंग, रिवर क्त्रसेसिंग जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी। महिलाओं के लिए आयोजित हो रहे इस पहले विशेष शिविर के सफल आयोजन को बहुत से लोग अपना योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें