फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Election: कसुम्पटी में भाजपा को करनी होगी माथापच्ची, कांग्रेस की सीट में सेंध लगाने की तैयारी

Wed, 21 Sep 2022 12:45 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा टिकट आवंटन के लिए अपने स्तर पर सर्वे करवाने के बाद ही कोई निर्णय लेगी लेकिन टिकट का दावा करने वालों को संतुष्ट कर किसी एक को टिकट देने पर सहमति बनाकर चुनावी मैदान में उतारने के लिए खास रणनीति के तहत कार्य करना होगा।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की लगातार दो बार जीत के बाद भाजपा को इस बार विस चुनाव में टिकट तय करने के लिए खासी माथापच्ची करनी होगी। भाजपा की ओर से टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। वर्तमान में सात नाम चरचा में चल रहे हैं। भाजपा टिकट आवंटन के लिए अपने स्तर पर सर्वे करवाने के बाद ही कोई निर्णय लेगी लेकिन टिकट का दावा करने वालों को संतुष्ट कर किसी एक को टिकट देने पर सहमति बनाकर चुनावी मैदान में उतारने के लिए खास रणनीति के तहत कार्य करना होगा।

विज्ञापन


इस सीट से पूर्व में प्रत्याशी रही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय ज्योति सेन, पृथ्वी विक्रम सेन, गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, पूर्व में प्रत्याशी रहे प्रेम ठाकुर, युवा दावेदार नरेश चौहान के अलावा जितेंद्र भोटका और नगर निगम के पूर्व महापौर राकेश शर्मा दावेदारों की सूची में शामिल हैं।इस बार टिकट पाने के लिए एकसाथ सामने आ रहे इन सात नामों से भाजपा की मुश्किलें बढ़ना तय है। अब देखना यह होगा कि राजधानी से सटी और शहर के आधे हिस्से में फैली कसुम्पटी विधानसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा क्या रणनीति बनाती है।

लगातार दो बार जीते हैं कांग्रेस से अनिरुद्ध
कसुम्पटी विधानसभा सीट पर 2012 से लेकर लगातार दो बार कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह जीत दर्ज करते आ रहे हैं। कांग्रेस ने पहले से ही जीते विधायकों को ही टिकट आवंटित करने के संकेत दिए हैं। इससे इस सीट पर फिर से अनिरुद्ध सिंह को ही कांग्रेस की ओर से चुनाव में उतारा जाना लगभग तय माना जा रहा है। इस सीट के लिए बलदेव ठाकुर ने भी कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें