फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: सीनियर असिस्टेंट अकाउंट भर्ती का परिणाम घोषित, विज्ञापन डिजाइनर के लिए नहीं मिला पात्र अभ्यर्थी

Wed, 16 Mar 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-859 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में विज्ञापन डिजाइनर के एक पद को भरने के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा  आयोग हमीरपुर पोस्ट कोड-957 एलडीआर क्लर्क भर्ती परीक्षा 27 मार्च को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में करवाएगा। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-859 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में विज्ञापन डिजाइनर के एक पद को भरने के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इस एक पद को भरने के लिए नवंबर 2020 में आवेदन मांगे थे और उसके बाद 3 फरवरी 2021 को लिखित परीक्षा करवाई गई। इसके बाद 12 अक्तूबर 2021 को स्किल टेस्ट करवाया गया। कोई भी अभ्यर्थी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में इस पद के लिए योग्य नहीं पाया गया। यह पद खाली रह गया है।

विज्ञापन


सीनियर असिस्टेंट अकाउंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड- 783 में उद्योग निगम में सीनियर असिस्टेंट अकाउंट के तीन पदों के लिए रोलनंबर 783000186 रेश्मू देवी, 783000316 समीर मेहरा और रोलनंबर 783000520 योग राज का चयन हुआ है। 

क्लर्क भर्ती परीक्षा 27, लैब सहायक का मूल्यांकन 25 को
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पोस्ट कोड-957 एलडीआर क्लर्क भर्ती परीक्षा 27 मार्च को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में करवाएगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी को एडमिट कार्ड नहीं मिला है तो वह आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर अपना पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन

इधर, आयोग ने पोस्ट कोड 945 लैबोरेटरी असिस्टेंट की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कम आवेदन के चलते अब 25 मार्च को अब सीधे पंद्रह अंकों की पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें