कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट स्टोर कीपर पोस्ट कोड 822 के 40 पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर इन 134 में से 40 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। डॉ. कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट स्टोर कीपर पोस्ट कोड 822 के 40 पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए 40 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन पदों के लिए 24348 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
विज्ञापन
इनमें से 19375 पात्र पाए गए। 19 सितंबर 2021 को 8631 ने लिखित परीक्षा दी। इनमें से 134 उत्तीर्ण हुए। मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर इन 134 में से 40 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। डॉ. कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।