फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र: नयनादेवी रोपवे निर्माण के लिए नहीं आए निवेशक, शर्तों में होगा बदलाव

Mon, 14 Mar 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने रोपवे निर्माण में देरी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अधूरा लिखित जवाब दिया गया है। भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में इसका उल्लेख किया था लेकिन, अभी तक मामला सिरे नहीं चढ़ा है। 
विज्ञापन
रोपवे(फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि है कि नयनादेवी-आनंदपुर साहिब रोपवे निर्माण को नया तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। जनवरी 2022 को पंजाब और हिमाचल की संयुक्त कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में निवेशकों के न आने से मामला लटका हुआ है। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए अब शर्तों में भी कुछ बदलाव किया जाएगा। 3.8 किलोमीटर लंबे रोपवे को केंद्र सरकार की पर्वतमाला योजना में भी शामिल किया जाएगा। सोमवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने रोप-वे निर्माण में देरी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अधूरा लिखित जवाब दिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में इसका उल्लेख किया था लेकिन, अभी तक मामला सिरे नहीं चढ़ा है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्न के अनुरूप ही उत्तर दिया गया है। विधायक के मन में कई प्रश्न हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में भाजपा सरकार के समय में पहली बार इस रोप -वे को लेकर एमओयू हुआ था। 2013 में कांग्रेस सरकार बनने पर एमओयू को रद्द कर दिया गया। श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हम फिर आगे बढ़े हैं। सितंबर 2018 को पंजाब व हिमाचल सरकार के बीच एक एमओयू किया गया। तकनीकी सलाहकार को नियुक्त किया गया। मार्च 2020 में बिड आमंत्रित की गई। छह बार शुद्धि पत्र जारी किए गए लेकिन, कोई भी बिड प्राप्त नहीं हुई। अब तकनीकी सलाहकार को बदलने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें