फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: बर्फबारी में फंसे अभ्यर्थी दें सूचना, परीक्षाएं शेड्यूल के मुताबिक होंगी

Fri, 04 Feb 2022 09:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग की टाइपिंग और मूल्यांकन परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होंगी। अगर कोई अभ्यर्थी जनजातीय इलाके में बर्फ के कारण फंसा है और परीक्षाएं देने में दिक्कतें पेश आ रही हैं तो वह चयन आयोग को ईमेल के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।  यह बात आयोग के चेयरमैन बिग्रेडियर सतीश शर्मा ने कही।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की टाइपिंग और मूल्यांकन परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होंगी। अगर कोई अभ्यर्थी जनजातीय इलाके में बर्फ के कारण फंसा है और परीक्षाएं देने में दिक्कतें पेश आ रही हैं तो वह चयन आयोग को ईमेल के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। अचानक परीक्षाओं का शेड्यूल नहीं बदला जा सकता। क्योंकि प्रदेश के मैदानी इलाकों के अभ्यर्थी परीक्षाएं देने के लिए परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने-अपने घरों से हमीरपुर के लिए निकल चुके होते हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन बिग्रेडियर सतीश शर्मा ने कही। दरअसल, लाहौल स्पीति, किन्नौर, शिमला, चंबा और कुल्लू-मनाली समेत सिरमौर के दुर्गम इलाकों में पिछले तीन दिन से भारी बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन


बर्फबारी के कारण बस सेवाएं और बिजली आपूर्ति बाधित है। यातायात के साधन न होने के कारण अभ्यर्थियों का हमीरपुर स्थित चयन आयोग में पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसलिए कई अभ्यर्थियों ने चयन आयोग से मूल्यांकन और टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल बदलने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि चयन आयोग एक फरवरी से 24 फरवरी तक पोस्ट कोड 817 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए आईटी) के टाइपिंग टेस्ट का आयोजन कर रहा है। इसके अलावा पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षाएं भी चल रही हैं, लेकिन बर्फबारी के कारण अपने घरों में फंसे अभ्यर्थियों का हमीरपुर स्थित चयन आयोग तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें