फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एसएसबी जवान ने ड्यूटी पर खुद को गोली से उड़ाया, शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था

Mon, 18 Dec 2023 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

धनजीत दास 2 नवंबर को शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था। मृतक की ओर से खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालामुखी के सपड़ी में रविवार को सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ट्रेनिंग सेंटर में एक जवान ने डयूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनते ही घटनास्थल पर अन्य जवान इकट्ठा हुए और घायल जवान को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आगामी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार घायल धनजीत दास की मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची ज्वालामुखी पुलिस ने सपड़ी के अन्य जवानों और अधिकारियों के बयान कलमबद्ध किए हैं। इसकी पहचान धनजीत दास के रूप में हुई है। वह असम का रहने वाला था।

2 नवंबर को शादी कर घर से ड्यूटी पर लौटा था। मृतक की ओर से खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक का पोस्टमार्टम टांडा में किया जाएगा। पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी विकास धीमान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें