हिमाचल के जिला कुल्लू के शमशी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान में जीडी के हेड कांस्टेबल ने बैरक में खुद को गोली मार ली। इससे जवान की मौत हो गई है। कांस्टेबल को गंभीर रूप से घायल होने पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया।
उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जवान के शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को एसएसबी प्रशिक्षण संस्थान शमशी में बैरक में हेड कांस्टेबल ने अपने एक सहयोगी की इंसास राइफल से अपने पेट में गोली मार ली। बैरक के अंदर ही राइफल की आवाज से पूरे एसएसबी केंद्र में हड़कंप मच गया।