कमांडर एसआई विश्वजीत शर्मा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी 66वीं वाहिनी में भारत-नेपाल की बॉर्डर आउट पोस्ट बैरिया बाजार में तैनात हमीरपुर के नादौन के रहने वाले कमांडर एसआई विश्वजीत शर्मा (50) ने बिस्तर पर ही बुधवार सुबह अपनी राइफल को गले से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। साथी जवान गोली की आवाज सुन दौड़कर उनके पास गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कंपनी के कार्यवाहक कमांडेंट जीतलाल ने घटनाक्रम की पुलिस का जानकारी दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
एसएसबी मुख्यालय की ओर से मृतक की पत्नी को इस बारे टेलीफोन पर सूचना मिली। विश्वजीत एक माह पूर्व ही घर पर छुट्टी काटकर गए थे। बताया जा रहा है कि विश्वजीत की बुधवार सुबह करीब छह बजे घर पर पत्नी से फोन पर बात हुई थी। पत्नी से बात करने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही उन्होंने खुद को गोली मार ली। मृतक अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं। उधर, एसडीएम नादौन विजय कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास एसएसबी कंपनी कमांडर की मौत की आधिकारिक सूचना नहीं आई है।