एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए अतिरिक्त बसों की मांग की गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी कैलाश भारद्वाज ने बताया की थाचडू कालीघाटी यात्रा पर पीने के पानी के सभी स्रोत सूख चुके हैं। इसलिए इस बार श्रीखंड यात्रा में पीने के पानी की भारी कमी हो सकती हैं।
बैठक में यश ठाकुर, संदेव ठाकुर, कारदार पुष्पेंद्र शर्मा, प्रधान जगदीश चंद, कुलवंत कश्यप, गोबिंद प्रसाद शर्मा, देवीसिंह ठाकुर एलआर ठाकुर, अनिल कुमार सहित श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित थे। श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में इस बार यात्रियों का पंजीकरण जरूरी होगा पंजीकरण पर श्रीखंड स्मारिका भी दी जाएगी।
श्रीखंड यात्रा पर यात्रियों के लिए हर साल की तरह लंगर लगाए जाएंगे। इसके अलावा टेंट लगाने वाले चाय, खाना, नाश्ता तय कीमत पर देंगे। श्रीखंड महादेव यात्रा में बीएसएनएल, जियो के टावर पूरा सिग्नल उपलब्ध करवाएंगे। श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में सरकारी एवं निजी संस्था के मजदूर और कर्मचारी को बूरसाती, जूते, टॉर्च, सेफ्टी किट दी जाएगी।
बैठक में एसडीएम चेत सिंह, तहसीलदार, नीरजा, मनमोहन, डॉ. संजय आनंद, हरदयाल शर्मा, विनोद कुमार नेगी, सोहन लाल, राजेंद्र कुमार एसएचओ निरमंड रंजीत एसडीओ एसएल पाठक कैलाश भारद्वाज भी मौजूद रहे।
श्रीखंड यात्रा के 32 किलोमीटर लंबे पैदल कठिन रास्ते को ठीक करने के आदेश जारी किए गए जानकारी के अनुसार थाचडू कालीघाटी के साथ भूस्खलन से पैदल रास्ते खराब है। इन्हें समय रहते ठीक किया जाएगा