फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू मंडी: 29 दिसंबर से शुरू होंगी पीजी के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं

Tue, 13 Dec 2022 05:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के अधीन आने वाले सभी जिलों में पीजी कक्षाओं की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए विभिन्न कॉलेजों में परीक्षा केंद्र भी बना दिए गए हैं। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के अधीन आने वाले सभी जिलों में पीजी कक्षाओं की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए विभिन्न कॉलेजों में परीक्षा केंद्र भी बना दिए गए हैं। परीक्षाओं की डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों के पंजीकरण सही पाए गए हैं, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


ऐसे विद्यार्थी एसपीयू की बेवसाइट पर जाकर यूजर आईडी पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड में डेट ऑफ बर्थ डालकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर तय की गई है। अभ्यर्थी 19 दिसंबर शाम पांच बजे तक फार्म जमा करवा सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी वहां से अपनी प्रवेश पत्रों को प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक एसपीयू सुनील वर्मा ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वह बेवसाइट पर जाकर पूरी जानकारी लें, जिससे परीक्षाओं के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

निजी अभ्यर्थी भी 19 दिसंबर तक भर सकते हैं फार्म
सरकार पटेल विवि की बेवसाइट पर जाकर निजी अभ्यर्थी भी परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसमें एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, गणित और इतिहास विषयों के लिए परीक्षाओं के फार्म 19 दिसंबर तक एसपीयूईपी पर प्राइवेट स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके यह फार्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कम एग्जामिनेशन फार्म एसपीयूईपी पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें