एमबीबीएस के पहले राउंड की काउंसलिंग में 931 सीटें आवंटित
एमबीबीएस काउंसलिंग के पहले राउंड में अस्थायी सीटों को आवंटन हो गया है। इसमें 931 सीटों का आवंटन किया गया है। संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि अगर सीट आवंटन में कोई भी गड़बड़ी है तो इसकी सूचना अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि नेरचौक को दें। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यह आवंटन अस्थायी है इसमें परिवर्तन किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थी इस पर किसी अधिकार का दावा नहीं कर सकते और कोर्ट में भी चुनौती नहीं दी जा सकती है।
आवंटित सीटों में एचपी कोटा से सबसे अधिक सीटों का आवंटन किया गया है। इसके अलावा प्रबंधन कोटा और एनआरआई कोटे से भी सीटों का आवंटन किया गया है। सीटों का आवंटन श्रेणियों उप श्रेणियों के मुताबिक किया गया है। इसमें सामान्य, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, आर्थिक कमजोर, सिंगल गर्ल चाइल्ड के आधार पर भी किया गया है। एमएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि एमबीबीएस के पहले चरण की काउंसलिंग में अस्थायी आवंटन में 931 सीटों को आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंतिम सीट आवंटन किया जाएगा।