फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू मंडी: 30 नवंबर से परीक्षाएं, पहली बार एनईपी के विद्यार्थी भी होंगे शामिल

Sat, 28 Nov 2026 12:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शामिल होंगे। इन परीक्षाओं में करीब 14 हजार छात्र-छात्राएं अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि एनईपी के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के करीब 7200 विद्यार्थी पहली बार परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिलाकर परीक्षार्थियों की कुल संख्या लगभग 14 हजार रहेगी। परीक्षाओं का आयोजन 30 नवंबर से 17 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके लिए मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति सहित पांच जिलों में कुल 41 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डेटशीट और परीक्षा की समय-सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें