फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ओलंपिक से खिलाड़ियों की तलाश करेगी अब सरकार

Wed, 06 Jan 2021 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल  प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत प्रदेश में ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश में खेल प्रतिभागों को तलाशा जाएगा। खेल विभाग ने इसको लेकर विस्तृत योजना तैयार कर ली है। पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक के लिए हर पंचायत और स्कूल के स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रदेश के गांव से निकलने वाले बेहतर खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रदेश स्तर तक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा। पठानिया में कहा कि हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन वर्ष भर होगा।

इसके लिए विभाग शीघ्र ही एक कैलेंडर जारी करेगा। पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक होने वाले टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण ओलंपिक में वह सभी खेल शामिल किए जाएंगे जो ओलंपिक खेलों में शामिल होते हैं। ग्रामीण ओलंपिक में प्रमुख रुप से कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, खो-खो सहित अन्य खेलों को शामिल किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि इन खेलों के अलावा प्रमुख स्थानों पर रिवर रॉफ्टिंग का आयोजन भी शामिल होगा, जिसे मनाली में प्रमुख रुप से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही पौंग डेम सहित अन्य स्थानों में वाटर स्पोर्टस की गतिविधि भी आयोजित की जाएंगी। मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक आयोजित करने का मकसद प्रदेश के गांव-गांव में छिपी बेहतर खेल प्रतिभा को उभारना है। ग्रामीण ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाओं को विभाग की ओर से बेहतर प्रशिक्षण का प्रावधान किया जाएगा जिससे वह राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन करें और खेल के क्षेत्र में अपना कैरिय बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें