फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑकलैंड स्कूल के फ्रैंच हाउस ने जीती ट्रॉफी

Fri, 12 Sep 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल में वीरवार को मिडल सेक्शन गर्ल्स तीसरी से छटी कक्षा तक के खेल दिवस में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब इनाम जीते। स्कूल के फ्रेंच हाउस की छात्राओं ने खेल मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


लेफरॉय हाउस दूसरे, मैथ्यू हाउस तीसरे और डायरेंट हाउस ने मुकाबलों में चौथा स्थान प्राप्त किया। मैथ्यू हाउस ने मार्चिंग ट्राफी पर कब्जा जमाया। समारोह में स्कूल की पूर्व शिक्षिका यासस्मीन फरहत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर चारों हाउस की मार्च पास्ट सलामी ली।

उन्होंने और स्कूल प्रधानाचार्य तथा निदेशक सुनीता जॉन ब्वॉयज स्कूल प्रधानाचार्य माईकल ए जॉन को शुभकामनाएं दी। खेल दिवस के शुभारंभ पर तीसरी, चौथी कक्षा की छात्राओं ने योगा का प्रदर्शन किया। पांचवीं की छात्राओं ने संगीत की धुनों पर पीटी और लैजियम डिस्पले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें