दलाई लामा जिस कमरे में रुकेंगे। उसमें डबल पर्दे लगाए गए हैं। उसमें किंग साइज बेड डाला गया है। बाथरूम में उनका पैर स्लिप न होए इसके लिए मैट बिछाई जाएगी। दोनों कमरों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
दलाई लामा की 52 सदस्यीय टीम को किसी बात की दिक्कत न हो इसके लिए होटल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है। इसके अलावा होटल की सारी क्राकरी बदल दी गई है। सारे नए बर्तन उनके आवभगत में इस्तेमाल किए जाएंगे।
दलाई लामा की टीम को लजीज व्यंजन खिलाने के लिए बिहार के नालंदा जिले के राजगिरी से होटल इंपेक में रसोइया को बुलाया गया है। वह होटल में रुकने वाली दलाई लामा की टीम के लिए भोजन बनाएगा।