फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctors Strike HP: मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर 4 अक्तूबर से सामूहिक अवकाश पर, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

Mon, 03 Oct 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
डॉक्टर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। डॉक्टर डॉक्टर न तो ओपीडी में बैठेंगे और न ही मरीजों के ऑपरेशन करेंगे। ये डॉक्टर सिर्फ आपातकालीन सेवाएं देंगे। डॉक्टर फील्ड में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों की तर्ज पर अकादमिक भत्ते की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार की ओर से मांग न मानने पर डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। प्रदेश में आईजीएमसी शिमला, नाहन, टांडा, नेरचौक, चंबा और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज हैं। स्टेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज अध्यापन एसोसिएशन (सेमडिकोट) के अध्यक्ष डॉ. राजेश सूद ने बताया कि हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या 500 से ज्यादा है। डॉक्टरों ने इसकी सूचना मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें