हिमाचल की वादियों का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में मैदानी इलाकों से सैलानी पहाड़ों की रानी शिमला का रुख कर रहे हैं। कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों में भी सैलानियों का रश बढ़ गया है।
सैलानियों की बढ़ती संख्या और वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन ने बुधवार से कालका - शिमला ट्रैक पर एक अतिरिक्त ट्रेन डुप्लीकेट शिवालिक चलाने का फैसला लिया है। रेलवे स्टेशन शिमला के अधीक्षक संजय गेरा ने इसकी पुष्टि की है।
डुप्लीकेट शिवालिक 13 मई से 5 जुलाई तक चलाई जाएगी। कालका से शिमला की ओर 52451 अप (ए) और शिमला से कालका की ओर 52452 डाउन (ए) गाड़ी चलेगी।