फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जिले में चलाया जाएगा विशेष अभियान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नार्को कोआर्डिनेशन बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

लोगों से नशे के खिलाफ सहभागिता की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला स्तरीय नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अगले एक माह में जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले को नशा मुक्त बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि जिले की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। इसके लिए जन सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में व्यापक कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस और प्रशासन से साझा करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि जिले में 15 महीनों में 1,000 से अधिक लोगों को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिले में करीब 600 मामले दर्ज किए हैं। इसमें अधिकांश मामले चिट्टे से जुड़े हैं। पुलिस ने विभिन्न मामलों में आरोपियों की संपत्तियों को भी अटैच किया है। पुलिस सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखती है। जिले के स्कूलों और कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग विरोधी जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर भी विचार-विर्मश किया। इसके अलावा नशीली दवाओं का पता लगाने के लिए उपकरणों की आवश्यकताओं का आकलन करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के कार्यों की निगरानी एवं समीक्षा के लिए सरकारी स्तर पर गठित राज्य स्तरीय एनसीओआरडी समिति को कार्रवाई रिपोर्ट देने के बारे में भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें