फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी शिमला से दिवाली पर कई रूटों पर चलेंगी स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकल, ग्रामीण और तारादेवी डिपो पर होगी अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी, छह और सात नवंबर को होगा संचालन
विज्ञापन

आठ नवंबर को शाम चार बजे तक ही चलेंगी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) राजधानी शिमला से विभिन्न जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। दिवाली पर आठ नवंबर को प्रदेश के भीतर बस सेवाएं शाम चार बजे तक ही संचालित होंगी। इसके बाद शाम पांच बजे से नौ नवंबर सुबह आठ बजे तक स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी।

नियमित बस सेवाओं के अलावा छह और सात नवंबर को यात्रियों की मांग के अनुसार स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। कितनी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और किन-किन रूटों पर इनका संचालन होगा, इसकी विस्तृत जानकारी परिवहन निगम जल्द आधिकारिक रूप से जारी करेगा। इस बार भी निगम ने पहले से ही विभिन्न जिलों के लिए अतिरिक्त बसों की जरूरत का आकलन शुरू कर दिया है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। परिवहन निगम के अनुसार पांच नवंबर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल के किन-किन जिला मुख्यालयों और प्रमुख बस अड्डों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। शिमला लोकल, ग्रामीण और तारादेवी डिपो को मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय और कंट्रोल रूम से मिलने वाली मांग के आधार पर इन तीनों डिपो को नियमित रूटों के अलावा स्पेशल बसों की व्यवस्था करनी होगी। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक देवा सेन नेगी ने बताया कि परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार राजधानी से अन्य जिलों के लिए नियमित बसों के अलावा यात्रियों की मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए विभिन्न रूटों पर यात्रियों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.hrtchp.com पर दिवाली के दौरान चलाई जाने वाली स्पेशल बसों और अन्य रूटों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन



मंत्री ने की 66 अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा
उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह और सात नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है। इन बसों का संचालन प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए किया जाएगा, ताकि लोग त्योहार पर आसानी से अपने घर पहुंच सकें। छह नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 बसें चलाई जाएंगी। वहीं सात नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें