पहले चरण में ई-निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम 16 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शुरू होगा। सफल प्रयोग के उपरांत प्रदेश के अन्य सभी निर्वाचन क्षेत्रों में ई-निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम चरणबद्ध ढंग से शुरू किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि ई-निर्वाचन प्रबंधन पर दूसरी कार्यशाला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र सिराज में 15 मई को होगी। ऐप के माध्यम से समय और धन की बचत होगी और विभागों के साथ अनावश्यक पत्राचार भी नहीं होगा।
ए
बिदंल ने कहा कि हिमाचल देश में विधायी कार्यों में पेपरलेस प्रणाली शुरू करने वाला पहला राज्य बना है। अब ई-निर्वाचन प्रबंधन पर भी प्रदेश ने अनूठी पहल की है। माई एमएलए ऐप के साथ 15 विभागों को जोड़ा गया है।
विधायक के किसी भी विभाग को भेजे पत्र पर प्रदेश, जिला और उपमंडल स्तर के कार्यालयों में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट के लिए माई एमएलए ऐप पर डाटा डाला जाएगा। इससे पहले निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी धर्मेश शर्मा ने माई एमएलए ऐप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी भी उपस्थित रहे।