फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर ही विकास कार्यों की अपडेट देख सकेंगे विधायक, जानिए कैसे

Tue, 08 May 2018 08:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अब मोबाइल पर ही विकास कार्यों की अपडेट देख सकेंगे। विधानसभा सदस्य अब अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की अपडेट रिपोर्ट एवं अन्य जन शिकायतों पर संबधित विभाग की कार्रवाई को मोबाइल पर देख सकेंगे।

विज्ञापन


 इसके लिए माई एमएलए ऐप शुरू की गई है। सोमवार को बचत भवन में ई-निर्वाचन प्रबंधन पर कार्यशाला हुई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

कार्यशाला प्रदेश विधानसभा एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुई। डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन निर्वाचन इस नई तकनीक को शुरू करने वाला देश में पहला विधानसभा क्षेत्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में इतने निर्वाचन क्षेत्र में शुरू होगा

पहले चरण में ई-निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम 16 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शुरू होगा। सफल प्रयोग के उपरांत प्रदेश के अन्य सभी निर्वाचन क्षेत्रों में ई-निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम चरणबद्ध ढंग से शुरू किया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि ई-निर्वाचन प्रबंधन पर दूसरी कार्यशाला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र सिराज में 15 मई को होगी। ऐप के माध्यम से समय और धन की बचत होगी और विभागों के साथ अनावश्यक पत्राचार भी नहीं होगा।
 ए
बिदंल ने कहा कि हिमाचल देश में विधायी कार्यों में पेपरलेस प्रणाली शुरू करने वाला पहला राज्य बना है। अब ई-निर्वाचन प्रबंधन पर भी प्रदेश ने अनूठी पहल की है। माई एमएलए ऐप के साथ 15 विभागों को जोड़ा गया है।

विधायक के किसी भी विभाग को भेजे पत्र पर प्रदेश, जिला और उपमंडल स्तर के कार्यालयों में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट के लिए माई एमएलए ऐप पर डाटा डाला जाएगा। इससे पहले निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी धर्मेश शर्मा ने माई एमएलए ऐप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें