मेटास्टेसिस कैंसर कोशिकाओं का एक अंग या ऊतक से दूसरे अंग या ऊतक में फैलने को कहते हैं। अध्ययन के अनुसार जेनिस्टिन ने महिलाओं में कई परिणाम दर्शाए हैं। स्त्री रोग संबंधी कैंसर की प्राथमिक श्रेणियां गर्भाशय ग्रीवा, डिंबग्रंथि, गर्भाशय, योनि और वल्वर कैंसर हैं। डिंबग्रंथि के कैंसर पर जेनिस्टिन के सटीक तंत्र को समझना स्तन कैंसर विरोधी उपचार में भी योगदान दे सकता है। सोयाबीन से प्राप्त जेनिस्टीन की आणविक क्रिया अतिरिक्त जांच से कैंसर की दवा के विकास में मदद मिल सकती है।
इन संस्थानों और विशेषज्ञों ने किया संयुक्त अध्ययन
चितकारा विवि, चंडीगढ़ विवि मोहाली का जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तरांचल विवि देहरादून का अनुप्रयुक्त और जीवन विज्ञान स्कूल, लक्ली प्रोफेशनल विवि फगवाड़ा का फार्मास्युटिकल विज्ञान स्कूल, सविता चिकित्सा और तकनीकी विज्ञान संस्थान चेन्नई के वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र और अफगानिस्तान के करदान विश्वविद्यालय परवाने डू काबुल के अर्थशास्त्र विभाग के विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से किया है।