फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से विदा हुआ मानसून, 37 साल में सबसे लंबा रहा सीजन

Fri, 11 Oct 2019 05:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में दो जुलाई को पहुंचा मानसून शुक्रवार को विदा हो गया। 37 साल बाद हिमाचल में मानसून सीजन सबसे लंबा चला। इससे पूर्व 1982 में 11 अक्तूबर के बाद मानसून विदा हुआ था।

विज्ञापन


दो जुलाई से 11 अक्तूबर तक चले मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 10 फीसदी कम बादल बरसे। इस दौरान प्रदेश में 685.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई।

यहां सामान्य से 27 फीसदी ज्यादा बादल बरसे। हमीरपुर में 13, कुल्लू में 11, ऊना में नौ और शिमला में छह फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 56, किन्नौर में 52, चंबा में 45, कांगड़ा में 18, सिरमौर में 16, सोलन में 14 और मंडी में 12 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि साल 2013 में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों से 29 सितंबर को मानसून विदा हो गया था, लेकिन किन्नौर, सोलन, शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों से 16 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था।

एक सप्ताह तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

साल 2013 के मानसून विदा होने की तारीख 29 सितंबर ही मानी गई है। ऐसे में इस साल 37 साल बाद सबसे लंबे समय तक मानसून सीजन चला है।मानसून विदा होने के साथ ही आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि सुबह-शाम ठंडक रहने का पूर्वानुमान भी जताया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन

विंटर सीजन 15 नवंबर से

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में अब 15 नवंबर तक पोस्ट मानसून सीजन चलेगा। इस दौरान बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि बारिश की झड़ी नहीं लगेगी। 15 नवंबर से हिमाचल में विंटर सीजन शुरू होगा।

हिमाचल से बीते सालों में कब-कब गया मानसून.
साल        तारीख
2018      01 अक्तूबर
2017      30 सितंबर
2016      05 अक्तूबर
2015      29 सितंबर
2014      05 अक्तूबर
2013      29 सितंबर
2012      26 सितंबर
2011      26 सितंबर
2010      08 सितंबर
2009      28 सितंबर
2008      29 सितंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें