फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज, देश-विदेश से पहुंचे मेहमान

Fri, 11 Oct 2019 04:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट की शुरुआत शुक्रवार को कसौली क्लब में हुई। उद्घाटन सत्र में खुशवंत सिंह के बेटे व आयोजक राहुल सिंह ने देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खुशवंत सिंह जिंदादिल इंसान थे और कई लोगों ने उनसे जिंदगी को जीने के सलीके सीखे हैं। 

विज्ञापन


अमरदीप सिंह ने ‘सिख धर्म अध्यात्मिक विरासत’ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय लिटफेस्ट में खुशवंत सिंह की यादों को संजोया जाएगा। लेखक, साहित्यकार व व्यंगकार अपनी रचनाओं से उन्हें याद करेंगे तो साथ ही देश के ज्वलंत मुद्दों पर भी बुद्धिजीवियों का ध्यान खींचेंगे। लिटफेस्ट में कारगिल वार, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370, जलियांवाला बाग व गुरुनानक देव से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन

लिटफेस्ट में गूंजेगा कश्मीर

शनिवार को दूसरे दिन पहले सत्र में फिल्मीस्तान में 60 साल विषय पर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर व शांतनु राय चौधरी भारतीय सिनेमा पर चर्चा करेंगे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व अन्य बदलाव पर कश्मीर पास्ट इंपरफेक्ट फ्यूचर टेंस पर साहित्यकार राधा कुमार, तवलीन सिंह, तुहिन सिन्हा व जनरल अताहसनैन चर्चा करेंगे।

कारगिल युद्ध पर आधारित चर्चा 20 इयर्स ऑन पर कर्नल एससी त्यागी, कर्नल सोनम वांगचुक, रचना विष्ट रावत व विष्णु सोम चर्चा करेंगे। कारगिल युद्ध पर आधारित चर्चा 20 इयर्स ऑन पर कर्नल एससी त्यागी, कर्नल सोनम वांगचुक, रचना विष्ट रावत व विष्णु सोम चर्चा करेंगे। पंजाब ऐट द टाइम जलियांवाला बाग नवतेज व राजेश रामचंद्रन वक्तव्य देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें