चंद्रमा पर चंद्रयान दो के उतरने की उपलब्धि का सोलन के दाड़लाघाट का छात्र सौमिल शर्मा भी गवाह बना। सौमिल देशभर के उन 70 चुनिंदा बच्चों में शामिल रहा, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान की लाइव लैंडिंग देखने के लिए चुना गया था।
सौमिल बंगलूरू के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) पहुंचा। दसवीं कक्षा में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अध्ययनरत सौमिल का चयन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुआ था, जिसमें 600 सेकंड में 20 प्रश्नों के उत्तर देने थे।
सौमिल ने 400 सेकंड में जवाब देकर यहां जगह बनाई। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला (स्यार) के रहने वाले डॉ. देवराज शर्मा और डॉ. मीना शर्मा के बेटे सौमिल की इस उपलब्धि से हर कोई उत्साहित है।