राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं, दसवीं और जमा दो की अनुपूरक परीक्षा, जमा दो की विशेष श्रेणी सुधार और मैट्रिक व जमा दो की जुलाई 2014 में संचालित अनुपूरक परीक्षा में अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों की परीक्षा सितंबर में संचालित की जाएगी।
परीक्षा सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा का शेडयूल जारी कर दिया है। आठवीं की परीक्षाएं 11 से 18, मैट्रिक की 11 से 19 और जमा दो की 11 से 29 सितंबर तक चलेंगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू का कहना है कि परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी छात्रों को इस बारे में सूचित भी कर दिया गया है। यदि किसी छात्र को अधिक जानकारी हासिल करनी हो तो वे बोर्ड की वेबसाइट चैक कर सकते हैं।