फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएस: हिमाचल में 22 अप्रैल को होगी 10वीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा

Thu, 31 Mar 2022 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि यह फैसला 12वीं कक्षा के उन परीक्षार्थियों के अनुरोध पर किया है, जो कि राज्य मुक्त विद्यालय की 10वीं कक्षा के गणित विषय की विशेष श्रेणी सुधार परीक्षा देना चाहते थे।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि राज्य मुक्त विद्यालय की 10वीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि यह फैसला 12वीं कक्षा के उन परीक्षार्थियों के अनुरोध पर किया है, जो कि राज्य मुक्त विद्यालय की 10वीं कक्षा के गणित विषय की विशेष श्रेणी सुधार परीक्षा देना चाहते थे। उन्होंने बताया कि अब 10वीं कक्षा में गणित विषय का पेपर 22 अप्रैल को सांयकालीन सत्र 1:45 से 5:00 बजे तक होगा, जबकि इससे पहले यह परीक्षा 16 अप्रैल को होनी थी।  वहीं अन्य परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत ही होगा। 

विज्ञापन


वेबसाइट से डाउनलोड़ करें एडमिट कार्ड
 प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय आठवीं, 10वीं व 12वीं कक्षाओं की होने वाली परीक्षाओं से संबंधित परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना नाम और जन्म तिथि डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें