फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं कक्षा की परीक्षा को लेकर सीएम ने किया बड़ा ऐलान

Mon, 19 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक और मिडल कक्षाओं में भी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू करने के लिए व्यवस्था की जाएगी, जिससे बच्चों का बेस मजबूत हो सके। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्राथमिक व मिडल स्कूलों को तो खुदा ही देखता होगा। न जाने कोई निरीक्षण करने के लिए इन स्कूलों में जाता होगा या नहीं। इनका स्तर सुधारा जाएगा।
विज्ञापन


ज्वालामुखी में रविवार को राजकीय अध्यापक संघ के दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षक संघ की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। संघ की मांग पर अहम बैठक बुलाने का भी आश्वासन दिया। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए क्या कदम उठाने जरूरी हैं, उन पर शिक्षक गौर करें।

इससे पहले संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अगुवाई में सैकड़ों शिक्षकों ने सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक संजय रतन, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया, प्रदेश विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. एडीएन वाजपेयी, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर तेगटा, जिलाधीश कांगड़ा सीपी वर्मा, एसपी कांगड़ा संजीव गांधी, शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी, शिक्षा उपनिदेशक केके गुप्ता, संघ
विज्ञापन


संस्थापक हरीश गुलेरी, रोशन लाल, हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, पंजाब स्टेट राजकीय स्कूल संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, कांगड़ा अध्यक्ष नरेश कुमार, मीडिया प्रभारी व राज्य कार्यकारिणी सदस्य शशिकांत गौतम, कुलदीप राणा, नरदेव, सतिन्द्र भूषण, प्रेमलाल शर्मा, संजय कौशल, धनवीर गुलेरिया, सुरेन्द्र धीमान आदि मौजूद रहे।

जो बात मान लेता हूं, वह पत्थर पर लकीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त बैठक में शिक्षाविदों और अधिकारियों के अलावा शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर नीति निर्धारित कर उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। कहा कि जिस बात के लिए वे हां कर देते हैं, वह पत्थर पर लकीर है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें