फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी पर हिमाचल में टैक्स अफसरों की बड़ी लापरवाही आई सामने

Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी पोर्टल पर हिमाचल के व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन की मियाद 16 से 31 दिसंबर के बीच तय की गई है, लेकिन प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग की लापरवाही से अब तक एक भी व्यापारी जीएसटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सका है। इसकी वजह यह है कि कराधान विभाग अभी तक अपनी वेबसाइट में जरूरी बदलाव नहीं कर सका। इसके चलते व्यापारियों को जीएसटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


दूसरे प्रदेशों में रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दो दिन बाद अब विभाग ने वेबसाइट अपडेट करने की कवायद शुरू की है। टैक्स कंसलटेंट और सीए सचिन डोगर ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग को अपनी वेबसाइट को अपडेट करना था, ताकि इसमें लॉगइन कर वैट रजिस्ट्रेशन वाले व्यापारी जीएसटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने को अस्थाई लॉगइन आईडी और पासवर्ड हासिल कर सकें, लेकिन दो दिन बाद भी विभाग अपनी वेबसाइट को अपडेट नहीं कर सका।

इस वजह से लाखों व्यापारी रजिस्ट्रेशन कराने को परेशान हो रहे हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे व्यापारी जिनके पास वैध टीआईएन हैं को जीएसटी का अस्थाई पंजीयन प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि वह  एक अप्रैल 2017 से कार्य कर सकें। इन व्यापारियों को यह सुविधा ऑनलाइन प्रक्रिया से आबकारी एवं कराधान विभाग की वेबसाइट पर 20 से 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


इन व्यापारियों की सुविधा के लिए विभागीय वेबसाइट पर जीएसटी पंजीयन प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। कठिनाई होने पर व्यापारी संबंधित जिलों के सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्तों और वृत्तों के आबकारी एवं कराधान अधिकारियों तथा दूरभाष नंबर 0177-26229836, 26229825 पर संपर्क कर सकते हैं। वर्तमान में 16 से 31 दिसंबर तक हिमाचल के अलावा यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड राज्यों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें