सूद मेले के तहत रविवार को श्रीराम मंदिर में बेबी शो, फैंसी ड्रेस, गीत, संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश सूद ने दीप जलाकर किया। राम मंदिर में आयोजित फैंसी ड्रेस स्पर्धा में त्रिणभ सूद प्रथम, सक्षम सूद दूसरे तथा भव्या सूद तीसरे स्थान पर रहे।
छह से दस वर्ष आयु वर्ग में विशुद्धा सूद पहले, त्रियंबक सूद दूसरे तथा मन्नत सूद तीसरे स्थान पर रहे। बेबी शो में शरणया सूद, समायरा सूद, रुद्राक्ष, ईश्वी और सौश्रय सूद ने भाग लिया। चैस प्रतियोगिता में अनीश सूद प्रथम और समर्पित सूद रनरअप रहे। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में वानिश सूद प्रथम और आयूष सूद रनरअप रहे।
14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में राघव सूद प्रथम और वैभव सूद रनरअप रहे। 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग में सुमिक्षल सूद प्रथम और मुनीष करोल रनरअप रहे। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग में राजीव सूद प्रथम और राजेंद्र सूद रनरअप रहे। लड़कियों के जूनियर ग्रुप में अनन्या सूद प्रथम और रिधिमा सूद रनरअप रहीं।
कैरम में अनन्या सूद प्रथम
सीनियर ग्रुप में स्माइली सूद प्रथम और रूपल सूद रनरअप रहीं। लड़कियों की कैरम प्रतियोगिता के तहत 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग में अनन्या सूद प्रथम तथा रिधिमा सूद रनरअप रहीं। 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग में स्माइली सूद प्रथम तथा आयूषी सूद रनरअप रहीं। 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग में पूनम सूद प्रथम तथा अंजू सूद रनरअप रहीं।
लड़कों की 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग प्रतियोगिता में स्वास्तिक प्रथम तथा सूर्या रनरअप रहे। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में शौर्य प्रथम तथा साश्वत रनरअप रहे। 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग में विनीत सूद प्रथम तथा विकास सूद रनरअप रहे। पुरुषों की 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग प्रतियोगिता में पंकज सूद प्रथम तथा संजीव सूद रनरअप रहे। इससे अधिक वर्ग में सुभाष सूद प्रथम, विनोद रनर अप रहे।