फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लिए सोनिया, राहुल ने बनाया ये खास प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने खास प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


पार्टी के अनुसार हिमाचल के चुनावी समर में नरेंद्र मोदी की रैलियों के बाद ही सोनिया और राहुल गांधी की रैलियां होंगी।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी दो मई को मंडी में रैली कर सकती हैं। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। हालांकि, रैली की टाइमिंग क्या रहेगी, इसका फाइनल होना बाकी है।

राहुल तीन को आएंगे सोलन

वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी हिमाचल आने का कार्यक्रम फाइनल हो रहा है। वे तीन मई को सोलन में चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं।

राहुल इससे पहले भी हिमाचल आ चुके हैं। हिमाचल में सात मई को मतदान होना है। यहां की चार लोकसभा सीटों पर इस बार कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्‍कर है।

29 को होने वाली मोदी की रैली के बाद राहुल जीत के लिए कार्यकर्ताओं को क्या फॉर्मूला देंगे, इस पर सबकी नजर रहेगी।

मोदी की रैलियों में हुआ हल्का बदलाव

उधर, 29 अप्रैल को प्रस्तावित नरेंद्र मोदी रैलियों के समय में एक-एक घंटे पहले किया गया है। कुल्लू में 29 अप्रैल को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की रैली स्थगित कर दी गई है।

भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त के अनुसार 29 अप्रैल को नरेंद्र मोदी की हिमाचल में तीन रैलियां प्रस्तावित हैं। पहले कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पालमपुर में सुबह 10 बजे, मंडी में दोपहर 12 बजे पहुंचना था।

वहीं, शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन में दोपहर एक बजे नरेंद्र मोदी को पहुंचना था, लेकिन उन्हें 29 अप्रैल को उत्तराखंड में भी कई रैलियों को संबोधित करना है। इसको ध्यान में रखते हुए अब समय में एक घंटे का बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

अब ये रहेगा मोदी की रैलियों का प्लान

अब मोदी कांगड़ा के पालमपुर में सुबह नौ बजे, मंडी में सुबह 11 बजे और शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन में 12 बजे चुनावी सभाओं में पहुंचेंगे।

चुनाव से ठीक पहले होने वाली ये रैली भाजपा के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। पार्टी ने अभी से इन तीनों रैलियों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नरेंद्र मोदी की रैली के कारण 29 अप्रैल को कुल्लू में नितिन गडकरी की रैली को भाजपा ने रद्द कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें