फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया, राहुल की रैली को लेकर घमासान, अपने क्षेत्रों में कराना चाहते हैं रैली

Sat, 28 Oct 2017 12:52 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर घमासान मच गया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में इन दोनों दिग्गजों की रैलियां कराने की होड़ मची है।
विज्ञापन


कई मंत्री कांगड़ा तो कई कांग्रेसी नेता मंडी जिले में रैली कराने की जुगत में हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सोनिया की 4 जबकि राहुल गांधी की 6 अक्तूबर को रैली होना संभावित है। कुल मिलाकर हिमाचल में इन दोनों दिग्गजों की 3 रैलियां होनी हैं। इसमें एक सोनिया जबकि राहुल गांधी की दो रैलियां शामिल हैं। 

कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी की रैली सोलन या फिर नाहन में कराई जानी प्रस्तावित है। इसी तरह राहुल गांधी एक दिन में दो रैलियां करेंगे, यह रैली चंबा, कुल्लू और हमीरपुर जिले में कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से रैली का प्रस्ताव तैयार है। इसकी अनुमति का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा गया है। हालांकि कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि मंडी जिले में हाल ही में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली कराई गई थी। ऐसे में इन स्थान पर रैली होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन

29 से कांग्रेस के स्टार प्रचारक हिमाचल करेंगे रुख

नरेश चौहान, महासचिव कांग्रेस पार्टी - फोटो : File Photo
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है। इसमें हिमाचल के चार वरिष्ठ नेता भी शामिल है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक दिन में 5 से 6 ग्राम सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। 29 अक्तूबर के बाद हिमाचल में केंद्रीय नेताओं का आना शुरू हो जाएगा।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 4 जबकि राहुल गांधी का 6 अक्तूबर को हिमाचल आना प्रस्तावित है। दोनों वरिष्ठ नेताओं की हिमाचल में 3 रैलियां होगी। - नरेश चौहान, महासचिव कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें