फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल की राजधानी शिमला के छराबड़ा पहुंचीं सोनिया और प्रियंका गांधी

Tue, 26 Sep 2023 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को शिमला पहुंची सोनिया व प्रियंका गांधी छराबड़ा रुकी हैं। बता दें, राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका का अपना घर है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी-प्रियंका गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को राजधानी शिमला पहुंचीं। सोनिया और प्रियंका गांधी अपने निजी आवास छराबड़ा में रुकी हैं। मंगलवार दोपहर को दोनों चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला पहुंचीं। दोनों नेताओं का कुछ दिन शिमला में रुकने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


शिमला पुलिस ने छराबड़ा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। गुरुवार को दोनों का नागलोक मंदिर कंडाघाट जाने का कार्यक्रम है। विगत 25 अगस्त को रामलोक मंदिर परिसर में नागलोक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस कार्यक्रम में गांधी परिवार नहीं आ सका था। नागलोक मदिर में नागों के 8 कुल, 26 जातियों और प्रजातियों के सर्पों सहित महारानी शेषनाग माता की मूर्ति स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें