फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: हिमाचल की 'ट्राइबल गर्ल' के फैन हुए सोनम वांगचुक, जानें पूरा मामला

Tue, 07 Feb 2023 02:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/किन्नौर

सार

प्रदेश के किन्नौर की 'ट्राइबल गर्ल' के नाम से मशहूर यूट्यूबर, ब्लॉगर अमिता नेगी ने भी वांगचुक की मुहिम का समर्थन किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर वांगचुक की मुहिम के समर्थन में एक वीडियो साझा किया। 
विज्ञापन
सोनम वांगचुक व अमिता नेगी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के लिए संविधान की छठी अनुसूची के तहत संरक्षण की मांग को लेकर जलवायु अनशन करने वाले  मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक की मुहिम को अन्य राज्यों में भी काफी समर्थन मिला है।  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की 'ट्राइबल गर्ल' के नाम से मशहूर यूट्यूबर व ब्लॉगर अमिता नेगी ने भी वांगचुक की इस मुहिम का समर्थन किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर वांगचुक की मुहिम के समर्थन में एक वीडियो साझा किया। इसके बाद इस वीडियो को सोनम वांगचुक ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि अमिता नेगी के दृढ़ निश्चय और संकल्प को वह सलाम करते हैं। अमिता नेगी किन्नौर जिले के लबरंग गांव की रहने वाली हैं और ट्राइबल गर्ल के नाम से  यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

विज्ञापन


इस चैनल के जरिये अमिता पहाड़ की संस्कृति व पर्यावरण को संजोने का काम कर रही हैं। हाल ही में अमिता ने एक वीडियो बनाया जिसमें वह भारी बर्फबारी के बीच नंगे पांव खड़े होकर सोनम वांगचुक की पर्यावरण को बचाने की मुहिम को समर्थन करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह पर्यावरण, पहाड़ व यहां की संस्कृति को बचाने के लिए सोनम वांगचुक मुहिम का समर्थन करती हैं। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया ताकि यह संदेश दूर-दूर तक जाए।  बता दें लद्दाख में सोनम वांगचुक ने 26 जनवरी से 30 जनवरी तक अनशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें