फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रीष्मोत्सव में दिन में नहीं होंगे कार्यक्रम, 6 बजे होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों के ऑडिशन भी नहीं होंगे
विज्ञापन

इंडियन आइडल फेम गर्ल नेहा दीक्षित देंगी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ग्रीष्मोत्सव शिमला (समर फेस्टिवल) का लुत्फ स्थानीय लोग और सैलानी शाम को ही उठा पाएंगे। इस बार दोपहर में कोई कार्यक्रम नहीं होंगे। व्यवस्था परिवर्तन को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने इस बार कलाकारों के ऑडिशन न लेने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


ग्रीष्मोत्सव के मंच पर कौन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे और इसका क्या पैमाना रहेगा, इस पर प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ग्रीष्मोत्सव एक जून से पांच जून तक प्रस्तावित है। कार्यक्रम शाम छह से रात दस बजे तक चलेगा। पहली बार हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके अलावा एक रात बालीवुड सिंगर, एक पंजाबी नाइट, एक पहाड़ी सिंगर नाइट होगी। इनमें कौन कलाकार प्रस्तुति देंगे इस पर प्रशासन अभी माथापच्ची कर रहे हैं। बजट के मुताबिक ही कलाकारों को लाने की बात की जा रही है। शिमला की रहने वाली इंडियन आइडल फेम गर्ल नेहा दीक्षित भी ग्रीष्मोत्सव में प्रस्तुति देगी, इनका नाम फाइनल कर दिया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि शुक्रवार तक सभी नाम तय कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें