फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सुनील की अब इस दिन निकलेगी बरात, दोनों परिवार में हर्ष का माहौल

Fri, 24 Jan 2020 11:17 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी)
विज्ञापन
सैनिक सुनील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर में हुई भारी बर्फबारी के कारण अपनी शादी में न पहुंच पाने वाले सैनिक सुनील की शादी की नई तारीख तय कर दी गई है। दूल्हा और दुल्हन पक्ष की मौजूदगी में शादी की तारीख 28 जनवरी निकली है। 29 जनवरी को बारात धर्मपुर उपमंडल की बहरी पंचायत के खैर-परडाना गांव से लडभड़ोल क्षेत्र के दलेड़ गांव में आएगी। शादी की तारीख तय होते ही दोनों परिवार में हर्ष का माहौल है। लड़की के चाचा संजय कुमार ने बताया कि सैनिक सुनील 22 जनवरी को घर पहुंच गए हैं। दोनों पक्षों ने मिलकर नई तिथि को चुना है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार की शादी 16 जनवरी को होनी तय हुई थी। विवाह की रस्में 15 जनवरी से शुरू होनी थीं। उनकी तैनाती कश्मीर के भारत-पाकिस्तान सीमा पर बांदीपुरा में की गई थी। उनकी छुट्टी पहली जनवरी से आरंभ हो गई थी, लेकिन बांदीपुरा में हुई भारी बर्फबारी के कारण वह केवल अपने ट्रांजिट कैंप तक ही पहुंच पाए थे। घर में शादी की तैयारियाें का दौर जारी रहा व मुहूर्त के आखिरी समय तक सुनील का इंतजार होता रहा, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच पाए। इस वजह से शादी स्थगित करनी पड़ी थी। सेना ने भी ट्वीट कर सैनिक की जिंदगी के इस पड़ाव को साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें