फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा विभाग की नई पहल, गांवों में इस तरह लगेंगे सोलर प्रोजेक्ट

Wed, 18 Apr 2018 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए ऊर्जा विभाग नई पहल करने जा रहा है। गांवों में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों की सोसायटी बनाकर सोलर प्रोजेक्ट लगाने की शुरुआत की जा रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी विधायकों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों को इस संदर्भ में जागरूक करने की अपील की गई है। नई योजना के तहत राज्य बिजली बोर्ड गांवों में कुछ लोगों को शामिल कर उनकी सोसायटियां बनाएगा।

ग्रामीणों द्वारा प्रयोग किए जा रहे कुल बिजली लोड का 30 फीसदी सोलर पैनल का लोड सोसायटी को मंजूर किया जाएगा। सोलर पैनल को लगाने के लिए केंद्र सरकार 70 फीसदी और राज्य सरकार 10 फीसदी की सब्सिडी देगी। सोसायटी को अपनी ओर से सिर्फ 20 फीसदी खर्च उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने अपने घर से की शुरुआत

ग्रामीणों द्वारा सौर ऊर्जा से उत्पादित की जाने वाली बिजली को उसी गांव के घरों सहित स्ट्रीट लाइटों में प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद बचने वाली बिजली को बोर्ड ढाई रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदेगा। इसके लिए गांवों में टू वे बिजली मीटर लगाए जाएंगे।

सोलर पैनल को ग्रिड से भी जोड़ा जाएगा। बिजली बोर्ड की इस नई पहल का प्रयोग कर गांवों से जहां लो वोल्टेज की किल्लत दूर होगी, वहीं शहरी क्षेत्रों की तरह गांवों की गलियां भी स्ट्रीट लाइट से जगमगा उठेंगी। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने इस पहल को सफल करने के लिए विधायकों को सहयोग देने की अपील की है।

ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा भी मंडी में बनाए जा रहे अपने नए भवन में भी 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा पैनल लगवा रहे हैं। कहा कि बतौर ऊर्जा मंत्री उन्होंने सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए अपने घर से शुरुआत की है। प्रदेशवासियों को भी इस दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें