फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर फेंसिंग घपला: किसानों को इतने फसदी ब्याज समेत होगी पैसे की वापसी

Sun, 25 Mar 2018 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर फेंसिंग करने के नाम पर किसानों से पैसे ऐंठने वाली कंपनी को 20 फीसदी ब्याज पर किसानों का पैसा वापस करना होगा। राज्य कृषि विभाग ने किसानों से 22 लाख रुपये वसूलने वाली इस कंपनी के सामने ये शर्त रखी है।

विज्ञापन


कृषि महकमे ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इस कंपनी की एंपैनलमेंट रद्द कर दी जाएगी। किन्नौर जिले में मुख्यमंत्री खेती संरक्षण योजना के तहत करीब 30 किसानों से उनका 20 फीसदी हिस्सा लेकर हमीरपुर की एक कंपनी लौटकर नहीं आई।

इस कंपनी ने छह महीने पहले किसानों से उनके हिस्से के 21,45,443 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद नियमानुसार इस कंपनी को सोलर फेसिंग करनी थी। इसके लिए 80 फीसदी पैसा विभाग से जारी होना था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ब्याज समेत वापस करनी होगी राशि

इन किसानों के यहां सोलर फेंसिंग के मामले मंजूर हुए छह महीने से अधिक का समय हो गया है। मंजूर होने के 90 दिन के भीतर सोलर फेंसिंग को लगाना होता है। यहां महीनों बाद भी कंपनी लौटकर नहीं आई।

इससे किसानों और बागवानों के खेतों तथा बगीचों में नियमानुसार निर्धारित अवधि में सोलर फेंसिंग नहीं हो सकी। ये मामला जिला कृषि अधिकारी रिकांगपिओ ने ही विभाग के ध्यान में लाया है। 

हमीरपुर की कंपनी मैसर्ज जीके ट्रेडर्स को नोटिस दिया गया है कि वह 20 फीसदी ब्याज के साथ किसानों से वसूली गई 21,45,443 रुपये की धनराशि को वापस करे।

इस राशि की वसूली के बाद इससे प्रभावित किसानों को ही लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। इस कंपनी को ये राशि वापस न करने पर एंपैनलमेंट रद्द करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें