शिकायकर्ता ने दावा किया है कि करीब एक दर्जन टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों ने बिना परीक्षा दिए फर्जी डिग्रियां हासिल की हैं। इन फर्जी डिग्रियों के सहारे उन्होंने झूठी जानकारी देकर प्रदेश शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की।
आरोप है कि इसमें कुछेक अध्यापक पूर्व सैनिक कोटे से भी भर्ती हुए हैं। शिकायकर्ता ने विजिलेंस में धोखाधड़ी की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर के डीएसपी बीडी भाटिया ने माना कि अध्यापकों की फर्जी डिग्रियों की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस इस मामले की जांच कर रहा है।