फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: प्रदेश में एक साल के भीतर 500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं होंगी स्थापित

Sun, 22 Jan 2023 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में 150 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं निजी भागीदारी से हिम ऊर्जा स्थापित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के आवंटन में हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को वर्तमान ऊर्जा नीति में आवश्यक बदलाव लाने और पांच मेगावाट क्षमता तक की सभी सौर ऊर्जा परियोजनाएं आवंटन के लिए खुली रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार सौर ऊर्जा संयंत्रों में निवेश भी करेगी। सीएम सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2023-2024 की अवधि के दौरान प्रदेश भर में 500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी, जिसमें कम से कम 200 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) की ओर से स्थापित की जाएंगी। इसके दृष्टिगत 70 मेगावाट क्षमता के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है और अन्य स्थलों को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल में विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा, जिससे निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा किया जा सके। हिमाचल में 150 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं निजी भागीदारी से हिम ऊर्जा स्थापित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के आवंटन में हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार ने हिम ऊर्जा को एक ऐसा तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें 3 मेगावाट क्षमता से अधिक की सौर परियोजनाओं में राज्य को रॉयल्टी प्राप्त होने से वित्तीय लाभ मिल सकेगा। यदि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए भूमि दी जाती है तो इसके लिए उनसे इसकी हिस्सेदारी के रूप में कुछ प्रतिशत राशि भी ली जानी चाहिए। हिम ऊर्जा को पांच मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना में राज्य के लिए पांच प्रतिशत प्रीमियम और पांच मेगावाट क्षमता से अधिक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 10 प्रतिशत हिस्सा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


एसजेवीएनएल की हिमाचल में पांच सौर ऊर्जा परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। जिला ऊना में 112.5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना थपलान स्थापित की जा रही हैं। ऊना जिला में 20 मेगावाट क्षमता की एसपीपी भंजाल और कांगड़ा जिले के फतेहपुर में 20 मेगावाट, सिरमौर जिला में 30 मेगावाट एसपीपी कोलार और कांगड़ा जिले के राजगीर में 12.5 मेगावाट क्षमता एसपीपी की परियोजनाएं निर्माण के चरण में हैं। सरकार की योजना आगामी सौर ऊर्जा परियोजनाओं में राज्य सरकार की हिस्सेदारी 12 फीसदी तक बढ़ाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें