फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ड्यूटी में कोताही, एक कांस्टेबल सस्पेंड, दो जवान लाइन हाजिर

Sun, 26 May 2024 07:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में ड्यूटी में कोताही बरतने पर तीन पुलिस कर्मचारियों पर गाज गिरी है। एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दो अन्य को लाइन हाजिर किया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिला मुख्यालय में गश्त के दौरान कोताही बरतने पर तीन पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल हैं। यह कार्रवाई एसपी सोलन ने औचक निरीक्षण के दौरान की है। इसमें एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दो अन्य को लाइन हाजिर किया है। इनसे कोताही बरतने का जवाब भी मांगा है। सस्पेंड कांस्टेबल पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चुनाव और सुरक्षा को देखते हुए है एनएच समेत जिला मुख्यालय में पुलिस की गश्त और पेट्रोलिंग में ड्यूटी लगाई है। इसकी देख-रेख आला अधिकारियों की ओर से भी की जा रही है। शनिवार देर शाम को भी एसपी सोलन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर का औचक निरीक्षण किया। इसमें संबंधित पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई। हालांकि लापरवाही किस तरह की हुई है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। एसपी सोलन ने मौके पर ही दो जवानों को लाइन हाजिर और एक को सस्पेंड कर उस पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देर शाम औचक निरीक्षण कर ड्यूटी में संबंधित कर्मचारियों पर कोताही बरतने पर कार्रवाई की गई है। इसमें एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। अन्य दो को लाइन हाजिर किया है, जिनसे जवाब भी मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें